Food

सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के मामले में आरोपी को जसोल पुलिस ने 24 घन्टो में किया गिरफ्तार

सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के मामले में आरोपी को 24 घन्टो में किया गिरफ्तार
           

जसोल-  सोशल मिडिया पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के सम्बन्ध में वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक पोस्ट के सम्बन्ध में हिन्दु जागराण मंच बालोतरा के संयोजक, पदाधिकारी द्वारा पुलिस थाना जसोल में परिवाद पेश किया गया। एंव इसी पोस्ट के सम्बन्ध में पुलिस थाना गुड़ामालानी में प्रकरण सख्यां 211 दिनांक 27.09.2022 धारा 295क, 153क भादसं व 67 आईटी एक्ट दर्ज किया गया हैं। उक्त खेताराम उर्फ खेतसिंह द्वारा सोशल मिडिया पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के उद्ेश्य से वायरल की गई पोस्ट को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार अति0 पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री नितेश आर्य व श्री धनफूल मीणा वृत बालोतरा के सुपरविजन में श्रीमति डिम्पल कुवंर उ0नि0 थानाधिकारी पुलिस थाना जसोल मय पुलिस पार्टी द्वारा अथक प्रयास कर आरोपी खेताराम उर्फ खेतसिंह पुत्र अगराराम जाति मेघवाल उम्र 25 साल पैशा मजदूरी निवासी अम्बेडकर डेयरी के पास, बिठूजा पुलिस थाना जसोल को गिरफ्तार किया गया है जिसे उपखण्ड मजिस्ट्रेट बालोतरा को पेश कर अन्वेषण हेतु थानाधिकारी पुलिस थाना गुड़ामालानी को सुपुर्द किया जायेगा। 
पुलिस टीम 
1. श्रीमति डिम्पल कुवंर उ0नि0 एसएचओ थाना जसोल 
2. श्री प्रेम कुमार एएसआई पुलिस थाना जसोल
3. श्री मांगीलाल हैड कानि0 88 पुलिस थाना जसोल 
4. श्री चन्द्रपालसिंह कानि0 869 पुलिस थाना जसोल 
5. श्री चावण्डसिंह कानि0 242 पुलिस थाना जसोल 
6. श्री मांगीलाल कानि0 1521 पुलिस थाना जसोल