सुनहरे सपनो की उड़ान को मेहनत रूपी बीज से करें अंकुरित - रावल किशनसिंह जसोल
सफलता उसे मिलती हैं जो कुछ करने के इरादे रखता- एसडीएम व्यास
1 करोड़ 55 लाख से 65 छात्र जयपुर में करेंगे सपने साकार
जसोल- सुनहरे सपनों के पंख लगाने का कार्य श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान जसोल धाम व इस्प्रिंग बोर्ड एकेडमी जयपुर के द्वारा किया जा रहा हैं। उसे आप लगन व मेहनत रूपी बीज से अंकुरित कर साकार करें। ये बात श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान जसोल अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति योजना की कोचिंग को लेकर जयपुर रवाना करने के दौरान कही। मन्दिर संस्थान की ओर से आयोजित हुए कार्यक्रम में रावल किशनसिंह जसोल ने कहा कि मालाणी व सिवांची क्षेत्र की उन प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए यह योजना शुरू की जिसके तहत सर्व समाज के वे गरीब तबके के छात्र जो कुछ कर गुजरने की चाह रखते थे। अब 18 माह की कोचिंग में अध्ययन कर अपने भविष्य को संवारने के कार्य करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करें। बालोतरा उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास ने कहा कि सफलता उसे मिलती हैं जो कुछ करने के इरादे रखता हैं। आप सभी विद्यार्थियों में यह साफ झलक रहा हैं। जीवन के उतार चढ़ाव में संस्थान ने जो आपको मौका दिया है जिसमे पूर्ण रूप से आहुति लगाते हुए जो लक्ष्य बनाया है उसे साकार करे। कंही न कंही यदि निराशा हाथ लग भी जाती है फिर भी अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हुए उसमे जुटे रहे। एक न एक दिन सफलता आपके पांव जरूर चुमेगी। जिससे आपका क्षेत्र गौरवान्वित होगा। ट्रस्ट सदस्य कर्नल शम्भूसिंह ने कहा कि जिस प्रकार पक्षी पँखो से अपनी ऊंची उड़ान को भरता हैं। जिससे वो निरंतर आगे बढ़ता रहता हैं। अब मन्दिर संस्थान व इस्प्रिंग बोर्ड आपके सुनहरे पँखो की उड़ान को भरने का कार्य कर रहा हैं। अब आपको वो मेहनत रूपी अपनी उड़ान को भरते हुए परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करने में कोई कसर नही छोड़नी हैं। इस्प्रिंग बोर्ड के मोहनसिंह बुड़ीवाड़ा ने कहा कि पहले भी यंहा के छात्रों को कोचिंग के लिए हमने भेजा लेकिन उन्होंने मेहनत नही की। जिससे कोई परिणाम नही मिला। जब कोचिंग सेंटर से दूसरे स्थानों के छात्र सफलता के साथ आगे बढ़ते हैं। तो हम भी चाहते कि हमारे क्षेत्र के उन छात्रों को एक मंच देकर आगे लाया जाए जो आर्थिक स्थिति में कमजोर है । वे कुछ बन कर अपने सपनों को संजोए ओर क्षेत्र को प्रतिष्ठित करें। उन्होंने कहा कि 18 माह की कोचिंग के दौरान आपके रहने व भोजन की व्यवस्था जसोलधाम की और से होगी जिसका 94 लाख रुपये मंदिर संस्थान वहन करेगा। वंही कोचिंग को लेकर इस्प्रिंग बोर्ड एकेडमी जयपुर द्वारा 18 माह तक फ्री कोचिंग की व्यवस्था के तहत 61 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान व इस्प्रिंग बोर्ड क्षेत्र के होनहारों को आगे लाने व उनके सपनों को साकार करने में करीब 1 करोड़ 55 लाख खर्च कर मददगार बनेगा। इसके बाद मन्दिर संस्थान द्वारा कोचिंग संस्थान के लिए चयनित सभी छात्रों को रात्रि भोजन करवा कर जयपुर रवाना किया। इस दौरान ट्रस्ट सचिव गजेंद्र सिंह, मैनेजमेंट कमेटी सदस्य फतेहसिंह, लालसिंह असाड़ा, कुंवर हरिश्चंद्र सिंह, भेरूसिंह, देवेंद्र कुमार माली, जितेन्द्रसिंह डंडाली, सवाईसिंह, गणपतसिंह सिमालिया, गिरधारीसिंह केसुम्बाला, महेंद्रसिंह गोलिया, राजेश भाई पंजाबी, गोविंद गहलोत सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।