Food

बजरी के अवैध बदस्तूर खनन पर कार्यवाही को लेकर देर रात लुणी नदी में पहुंचे डीएसपी मीणा, मच हड़कंप



बालोतरा। उपखण्ड क्षेत्र बालोतरा में लंबे समय से बजरी माफियाओं द्वारा बजरी का अवैध खनन बदस्तूर जारी है। बजरी माफियाओं पर मंगलवार देर रात एक बार फिर से डीवाईएसपी धनफुल मीणा का ख़ौफ़ सिर चढ़ कर बोला।

बजरी माफियाओ ने कार्यवाही की भनक लगते ही लूनी नदी से जेसीबी मशीन व डम्पर, टैक्टर लेकर भागते नजर आए। वही गस्त के दौरान मुगड़ा सर्किल पर एक बिना नम्बर की बोलेरो कैम्पर जब्त की जिसमे लाठी डंडे व लोहे के सरिये से गाड़ी लैस जब्त की। जिसको जसोल थाने में रखवाया गया। अचानक देर रात हुई कार्यवाही से बजरी माफियो में मीणा का ख़ौफ़ सिर चढ़ कर बोलता दिखा। नदी में देर रात पुलिस वाहन के ऊपर लगे शायरन की आवाज ने ठंडी रात में अवैध खनन माफियाओं की धड़कने बढ़ा दी। कार्यवाही से नदी में एकाएक सन्नाटा पसर गया। आखिर ये माफिया अवैध खनन करने से बाज क्यो नही आ रहे। वही वेध खनन के बाद अवैध बजरी परिवहन क्यो करते नजर आ रहे। मीणा ने बताया अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्यवाही बदस्तूर जारी रहेगी। जिससे चल रहे विवादो को खत्म किया जाएगा।