Food

30 ग्राम स्मैक व 25 ग्राम एमडी के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

30 ग्राम स्मैक एवं 25 ग्राम एमडी बरामद करने मे सफलता, एक अरोपी गिरफतार  
बाड़मेर- पुलिस अधीक्षक बाड़मेर के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थो की धरपकड एवं अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत  श्री नितेश आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, श्री शुभकरण वृताधिकारी गुड़ामालानी के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमन्ना मय पुलिस टीम द्वारा मुलजिम भागीरथराम के कब्जा से 30 ग्राम स्मैक एवं 25 ग्राम एमडी बरामद करने में सफलता हासिल की गई। 
कार्यवाही पुलिस :- अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सुखराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमना मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त भागीरथराम पुत्र राजुराम जाति विशनोई निवासी सुदाबेरी पुलिस थाना धोरीमना को सरहद सुदाबेरी से गश्त के दौरान दस्तयाब कर मुलजिम भागीरथराम के कब्जा से 30 ग्राम स्मैक एवं 25 ग्राम एमडी  बरामद कर मुलजिम के विरूद्व पुलिस थाना धोरीमन्ना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है। इसी दौरान गोपालाराम पुत्र भीयाराम जाति विशनोई निवासी मेघावा पुलिस थाना चितलवाना जिला जालोर ने पुलिस पाटी के साथ मारपीट करने का प्रयास कर राजकार्य मे बाधा पहुचाने पर गोपालाराम को भी गिरफतार किया गया। 
पुलिस टीमः-
1. श्री सुखराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमन्ना।
2. श्री रमेशकुमार हैडकानि 594
3. श्री लाधुराम हैड कानि 79
4. श्री केसाराम हैड कानि 94
5. श्री जगदीश कानि 581
6. श्री जगाराम कानि 1420
7. श्री रूपाराम कानि 1857
8. श्री जबराराम कानि 29
9. श्री नाथुसिह चालक कानि 1349